फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में दुल्हन के मौसेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। नगर में बरेली हाईवे पर पूर्व विधायक के कार्यालय के सामने बजरी से भरे डंपर में पीछे से स्कूटी घुस गई। स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह अपनी मौसेरी बहन की बरात में खाना खाकर जयमाल से पहले कुछ सामान लेने घर जा रहा था। स्कूटी पर बैठे दुल्हन के भतीजे और चचेरी बहन की हालत गंभीर है।

नगर के शांतिनगर मोहल्ले के एक बरातघर में सब्दलपुर निवासी महिपाल की बेटी सोनी की बरात आई थी। दावत खाने के बाद रात करीब पौने 11 बजे सोनी का मौसेरा भाई 22 वर्षीय टिंकू व सोनी के भाई राजू का बेटा 18 वर्षीय शिवम व सोनी की चचेरी बहन रीना स्कूटी पर सवार होकर बरेली रोड पर सब्दलपुर गांव जा रहे थे। इनके आगे बजरी से भरा डंपर चल रहा था।

फरीदपुर नगर में ही पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के कार्यालय के सामने इनकी स्कूटी डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें भगवानपुर फुलवा गांव निवासी टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सब्दलपुर गांव निवासी शिवम (18) व रीना (20) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शिवम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले
विज्ञापन


लिया है। संवाद

बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान

फरीदपुर। बरेली-नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सुखदेव सिंह (30) की मौत हो गई। रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के कौशलगंज निवासी सुखदेव सिंह पुत्र मलकीत सिंह अपने दोस्त सुखविंदर के साथ प्रयागराज से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


केसरपुर गांव से आगे पीछे से आ रही रोडवेज की अज्ञात बस से ट्रैक्टर में साइड में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें