फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, रोडवेज और कार की टक्कर, दो बच्चों समेत सात की मौत

Sat, 27 Jul 2019 03:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 2 बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चा घायल है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसा पीलीभीत जिले में हुआ है। शुक्रवार को थाना जहानाबाद इलाके में पीलीभीत बरेली हाइवे पर खमरिया पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। कार बरेली की तरफ आ रही थी। जबकि बस बरेली से जा रही थी। 

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का शिकार लोग अलीगढ़ जिले के छर्रा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और जाम खुलवाया। घटनास्थल पर एएसपी, एसडीएम समेत कई अफसर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतकों के नाम
सविता पत्नी राजीव कुमार(26)
हृदयेश (25)
पल्लवी पत्नी हृदयेश (23)
आराध्या पुत्री हृदयेश (3)
भक्ति पुत्री राजीव कुमार (1)
राजीव कुमार पुत्र पुनीत कुमार (28)
निशांत पुत्र हरिओम (27)
घायल
उत्कर्ष पुत्र हृदयेश (1)
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें