फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Gaurav Train: दक्षिण की सैर कराएगी भारत गौरव ट्रेन, बरेली सहित इन स्टेशनों पर है ठहराव

Tue, 21 Nov 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर और सतना में ठहराव होगा। इस ट्रेन में 18 से 28 दिसंबर तक की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत गौरव पर्यटन ट्रेन अगले माह दक्षिण भारत यात्रा पर निकलेगी। 18 दिसंबर से 28 दिसंबर (11 दिन और 10 रात) तक की यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बुकिंग शुरू कर दी है। योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली  यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर और सतना  में ठहराव लेगी।

विज्ञापन


इच्छुक लोगों को आईआरसीटीसी मासिक किस्त पर यात्रा की सुविधा भी देगा। आईआरसीटीसी के पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की ओर से 1,018 रुपये की मासिक किस्त पर यह सुविधा ली जा सकती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। 767 सीटों वाली भारत गौरव ट्रेन में एसी द्वितीय की 49, एसी तृतीय की 70 और स्लीपर श्रेणी की 648 सीटें उपलब्ध हैं। 

इन स्थानों का कराएगी भ्रमण
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और कन्याकुमारी।

यात्रा पैकेज
स्लीपर श्रेणी : प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 19,800 रुपये का पैकेज है। इसमें ट्रेन यात्रा, नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी ट्रांसपोर्ट, नाश्ता, दोपहर-रात्रि का भोजन शामिल है। 
एसी तृतीय श्रेणी : प्रति व्यक्ति 35,400 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 33,950 रुपये का यात्रा पैकेज रखा गया है। इसमें ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी ट्रांसपोर्ट के साथ नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन शामिल रहेगा।
एससी द्वितीय श्रेणी : प्रति व्यक्ति 47,000 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 45,260 रुपये का यात्रा पैकेज रखा गया है। इसमें ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहरने, एसी ट्रांसपोर्ट के साथ नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन शामिल रहेगा।

टनकपुर-खाटीपुरा विशेष ट्रेन का संचालन शुरू
टनकपुर से बरेली, दिल्ली, बांदीकुई, जयपुर होते हुए राजस्थान के खाटीपुरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन ट्रेन को काफी कम यात्री मिले। 05097 टनकपुर-खाटीपुरा विशेष ट्रेन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चलेगी। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 6:25 बजे टनकपुर से चलकर रात 9:27 बजे बरेली आई। द्वितीय श्रेणी स्लीपर के छह, स्लीपर श्रेणी के 10, एसी तृतीय श्रेणी के तीन और एसी द्वितीय श्रेणी के एक कोच वाली ट्रेन में सोमवार को करीब 60 फीसदी सीटें खाली रहीं। 
विज्ञापन

05098 खाटीपुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। बुधवार को यह ट्रेन खाटीपुरा से शाम 6:30 बजे चलकर बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे बरेली आएगी और 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें