फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाखड़ा नदी का जलस्तर घटा, मगरमच्छ दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील इलाके में भाखड़ा नदी का जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इन दिनों मगरमच्छ के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार शिकायत मिलने के बावजूद भी वन विभाग मामले में संज्ञान नहीं लिया। इससे नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण दहशत में है। इस कारण अब लोगों ने नदी किनारे जाना छोड़ दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भारी वर्षा होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। अब भाखाड़ा नदी में जलस्तर कम होने पर मीरगंज के गांव रेतीपुरा में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में है। गांव के महेश, सुरेंद्र, ज्ञानेंद्र, महेंद्र, भूपराम और ओमपाल व वीरपाल, हरपाल आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

अब नदी किनारे ग्रामीण अपने पशुओं को नदी में पानी पिलाने नहीं जा रहे है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं मगरमच्छ हमला न कर दे।
महेंद्र ने बताया कि गांव रेतीपुरा और परचवा के मध्य में भाखड़ा नदी पार करने के लिए वह नाव चलाते हैं। उनका कहना है कि एक बार जब वह राहगीरों को नाव में बैठाकर नदी पार कर रहे थे कि मगरमच्छ नाव के पीछे देखा गया। इससे नाव पर सवार लोग सहम गए। इस तरह से गांव वलेही, पहाड़पुर, मडवा वंशीपुर में भी लोग भयभीत है। संवाद
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि तीन दिन पहले भी मगरमच्छ देखे गए हैं। वन कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें