फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरी बेटी को जन्म देने पर महिला को पिलाया पेट्रोल, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दूसरी बेटी को जन्म देने पर नाराज ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को ससुरालियों ने उसे जबरदस्ती पेट्रोल पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। विवाहिता के पिता ने आपत्ति की तो आरोपी ससुराल वाले धमकी देने लगे। इसके बाद महिला के पिता ने फरीदपुर थाने में बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र के ललभुजिया गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संतोषी की शादी तीन वर्ष पूर्व हरपुर थाना क्षेत्र के जेड़ सब्दलपुर गांव निवासी कुंवर सेन से की थी। उनकी पुत्री ने लड़की को जन्म दिया, तब उस लड़की की मौत हो गई। दोबारा भी उसने लड़की को जन्म दिया। इससे उसके ससुराल वाले नाराज हो गए। बुधवार को उसे पेट्रोल पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। बृहस्पतिवार को फरीदपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला के पिता ने आरोपी पति कुंवर सेन, ससुर लीलाधर, सास, ननद मीना, जेठानी बबली के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें