फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीईओ मेडिकल लीव डालकर हुए फरार, विजय कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे बीईओ मेडिकल लीव डालकर फरार हो गया है। इसके बाद उसके प्रभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी विजय कुमार को दी गई है। इस प्रकरण में बीईओ के चालक को एंटी करप्शन टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वहीं फरार बीईओ अवनीश प्रताप की तालाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

20 फरवरी को बिथरी चैनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश प्रताप के चालक वीरपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक से रुका हुआ वेतन जारी करने के नाम पर बीईओ ने पांच हजार रुपये मांगे थे। दफ्तर के बाहर रिश्वत की रकम लेने आए चालक को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। वहां से आरोपी बीईओ अवनीश प्रताप सिंह फरार हो गए हैं। एंटी करप्शन की टीम व पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बीएसए ने भदपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय कुमार को बिथरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। फरीदपुर का अतिरिक्त चार्ज बीईओ तौसीफ अहमद को दिया गया है।

-
पूछताछ में चालक ने कबूला है जुर्म
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए बीईओ के चालक वीरपाल ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला है। उसने कहा है कि बीईओ अवनीश के कहने पर पांच हजार रुपये लेने वह गया था। इसके बाद ही दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। वीरपाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें