बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में मंगलवार को अवैध निर्माण पर बरेली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। बीडीए की टीम सबसे पहले इटौआ सुखदेवपुर मंदिर के पास पहुंची। टीम ने पाया कि सुरेंद्र सिंह व राजवीर सिंह आदि ने लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी के लिए सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस बनवाया है।
इसी गांव में ब्रह्म सिंह, सुशीला प्रधान, आशीष सक्सेना ने अवैध तरीके से काॅलोनी बनाने के लिए स्थल विकास के कार्य कराए। टीम ने करेली में रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहम्मद अकरम एवं मुन्नालाल की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बनवाई गई सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस को भी देखा।
इसके बाद तीनों स्थानों पर अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। बीडीए प्रवर्तन दल की ओर से संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। ब्यूरो