प्रस्तावित योजना
- हरित क्षेत्र 15 प्रतिशत।
- सरकुलेंटिंग एरिया 30 प्रतिशत।
- भूखंड का क्षेत्र 55 प्रतिशत।
- 750 से 5000 वर्ग तक के भूखंड मिलेंगे।
मैं पांच साल से परसाखेड़ा के उद्यमियों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर की मांग कर रहा था। अब जाकर अस्थायी तौर पर ट्रकों के लिए ले- वाई बनाकर इसे हल किया गया है लेकिन अगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सस्ते दाम पर भूखंड आवंटित होते हैं तो समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
- राजेश कुमार गुप्ता, सेंट्रल यूपी चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी के अध्यक्ष
मांगीं ये सुविधाएं
इंडस्ट्रियल क्षेत्र में दमकल स्टेशन, उद्यमियों के लिए मीटिंग हाल, ड्राइवरों के लिए डारमेट्री, ईएसआई अस्पताल की शाखा, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप की स्थापना करने का सुझाव उद्यमियों ने दिया। भूखंड के साइज को उद्यमियों ने पसंद किया। अब दाम का मुद्दा है। उद्यमियों ने कम से कम दर पर भूखंड देने का सुझाव दिया। उद्यमियों को फिलहाल 15 हजार रुपये वर्गमीटर का मूल्य होने की जानकारी दी गई है लेकिन उद्यमियों ने इस दर को ज्यादा बताया है। इस पर बीडीए के अधिकारियों ने कहा कि वे इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कुछ कमाना नहीं चाहते, बल्कि जमीन खरीदने और उसे विकसित करने की लागत निकालकर आवंटन करेंगे। दस दिन में जमीन की लागत और विकास पर होने जा रहे व्यय को जोड़कर लागत का आकलन करेंगे फिर उद्यमियों को अनुमानित लागत से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भूखंडो का मूल्य घोषित किया जाएगा।