फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए की नवागत उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने संभाला चार्ज, बोलीं- अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 14 Jun 2026 05:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय ने शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
बीडीए की नवागत उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने पदभार ग्रहण किया। - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की नवागत उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय इससे पहले कानपुर में अपर श्रमायुक्त के पद पर तैनात थीं। उन्हें आरएफसी बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन

 
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि रामायण वाटिका, टाउनशिप समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

अवैध कॉलोनियों पर सख्ती 
उन्होंने स्पष्ट किया कि माफिया को किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं करने दी जाएंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बीडीए स्टाफ के साथ बैठक की। प्राधिकरण के अभिलेख कक्ष, विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि नई योजनाओं पर काम होगा और जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समय से पहले पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता में शहर का विकास रहेगा। हर काम नियम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें