फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्विस लेन के जरिए बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ेंगे 36 गांव, 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत

Sun, 14 Jun 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के 36 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन गांवों को सर्विस लेन बनाकर बरेली-मथुरा हाईवे से जोड़ा जाएगा।  एनएचएआई के परियोजना निदेशक और बिथरी चैनपुर विधायक ने शनिवार को निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट किया। 
विज्ञापन
एनएचएआई परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला के साथ ड्राइंग देखते विधायक राघवेंद्र शर्मा। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अखा समेत 36 गांवों की करीब 50 हजार आबादी को बड़ी राहत दी है। सर्विस लेन बनाकर इन गांवों को हाईवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने शनिवार को निरीक्षण के बाद स्पष्ट कर दिया कि इन गांवों के संपर्क मार्गों से आवागमन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


लोगों ने विधायक को बताई थी समस्या 
बरेली से बदायूं, मथुरा तक जाने वाले मार्ग को आठ लेन चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण के चलते कई जगहों पर संपर्क मार्गों को बंद कर दिया गया है। अखा, ढका, अलीगंज, बिशारतगंज, गैनी आदि गांवों के लोगों को डर था कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। शनिवार को परियोजना निदेशक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक के साथ संपर्क मार्गों को देखा। 

चौराहे का भी होगा निर्माण 
भाजपा विधायक ने कहा कि अभी यह रास्ता पांच से छह मीटर चौड़ा है। इसे और चौड़ा कराना जरूरी है। वार्ता के दौरान तय हुआ कि सर्विस लेन बनाकर इस मार्ग को हाईवे से जोड़ा जाएगा। बीच में एक चौराहे का भी निर्माण होगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके। विधायक ने बताया कि 36 गांवों के लोगों की समस्या को देखते हुए सर्विस रोड और चौराहा बनाने पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें