इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
रामगंगा सेक्टर आवसीय योजना के पास गांव चंद्रपुर बिचपुरी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। मानचित्र न दिखा पाने पर यहां 18 दिसंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। गांव धौरेरा माफी में भी अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले बदायूं रोड पर अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 12 दिसंबर को भोजीपुरा इलाके में 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी।