29 अप्रैल को यहां हुई थी कार्रवाई
29 अप्रैल को पीलीभीत हाईवे के किनारे खेतों में अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने की तैयारी में लगे बिल्डर्स के निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर चला था। बीडीए की टीम जेसीबी मशीन के साथ पीलीभीत बाइपास रोड स्थित खजुरिया जुल्फिकार पहुंची थी। मौके पर अर्जुन आदि की ओर से करीब आठ बीघा जमीन पर स्थल विकास का कार्य कराया जा रहा था। इसे टीम ने ध्वस्त कराया था।
छोटेलाल गंगवार ने भी इसी गांव में तीन स्थानों पर प्लॉटिंग शुरू की थी। एक स्थान पर छह बीघा, दूसरे पर पांच बीघा और तीसरे स्थान पर तीन बीघा जमीन पर प्लॉटिंग के लिए स्थल विकास के कार्य कराए गए। इसी तरह सलमान आदि की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनियां बसाने के लिए सीसी रोड, नाली, भूखंडों आदि का निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कराए थे।