फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली जंक्शन की बदलेगी सूरत, 48.90 करोड़ से यार्ड रिमॉडलिंग के काम को मिलेगी रफ्तार

Sat, 17 May 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बजट के तीन माह बाद रेलवे की पिंक बुक जारी की गई है। मुरादाबाद मंडल को 114.77 करोड़ रुपये का बजट मिला है। वहीं इज्जतनगर मंडल की 10 परियोजनाओं 115.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम बजट के तीन माह बाद रेलवे ने पिंक बुक जारी की है। मुरादाबाद मंडल को 114.77 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे बरेली जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग, दो नई वॉशिंग लाइन, एसी मेंटेनेंस शेड और सभी छह प्लेटफॉर्म पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेलखंड पर सेफ्टी फेंसिंग कराई जाएगी। इनमें से ज्यादातर को स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल की 10 परियोजनाओं 115.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे इज्जतनगर यार्ड में दो स्टेबलिंग लाइन, रेल डिपो के आधुनिकीकरण और वर्कशॉप में यार्ड का निर्माण कराया जाएगा। कासगंज में नई वॉशिंग लाइन और लालकुआं में वॉशिंग लाइन का विस्तार किया जाएगा। रामनगर में सिक लाइन के लिए भी धन जारी किया गया है। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास और नए निर्माण के लिए भी धन की व्यवस्था की गई है। 

बरेली जंक्शन के विस्तार के लिए नहीं मिला बजट
बरेली जंक्शन का विस्तार भी प्रस्तावित है, लेकिन इस बार बजट में इसके लिए धन की व्यवस्था नहीं की गई है। फिलहाल, जंक्शन पर छह प्लेटफॉर्म हैं, चार नए बनाए जाने हैं। साथ ही, नए भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसका लेआउट भी बन चुका है। इस पर 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यात्रियों की बढ़ी संख्या के लिहाज से यहां सुविधाओं का भी विस्तार होना है। हालांकि, इसके लिए भी बजट की व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर होगा काम
  • 48.90 करोड़ से यार्ड रिमॉडलिंग।
  • 49.16 करोड़ से मुरादाबाद-लखनऊ के बीच सेफ्टी फेंसिंग।
  • 9.74 करोड़ से 26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन का निर्माण।
  • 2.62 करोड़ से सभी छह प्लेटफॉर्म पर क्विक वाटरिंग सिस्टम।
  • 4.35 करोड़ से एसी मेंटेनेंस शेड का निर्माण।

इज्जतनगर मंडल में कराए जाएंगे ये काम
  • 3.50 करोड़ से इज्जतनगर रेल डिपो का आधुनिकीकरण।
  • 4.48 करोड़ से इज्जतनगर वर्कशॉप में यार्ड निर्माण।
  • 3.53 करोड़ से एसी कोचों की सीटें बदली जाएंगी।
  • 28.52 करोड़ से ट्रेनों के कोचों में सुधार के कार्य।
  • 9.54 करोड़ से टनकपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास।
  • 3.99 करोड़ से लालकुआं में वॉशिंग लाइन का 170 मीटर विस्तार।
  • 6.71 करोड़ से रामनगर में नई सिक लाइन का निर्माण।
  • 11.03 करोड़ से लालकुआं में 600 मीटर लंबी दूसरी पिट लाइन का निर्माण।
  • 6.18 करोड़ से इज्जतनगर यार्ड में दो स्टेबलिंग लाइन। 
  • 7.48 करोड़ से कासगंज में 600 मीटर लंबी दूसरी वॉशिंग पिट लाइन का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें