फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन शिवधाम कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मची खलबली

Sun, 22 Jun 2025 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अवैध निर्माण कराने वालों पर बीडीए ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। फरीदपुर के पास बिना नक्शा स्वीकृत कराए शिवधाम कॉलोनी बनाई जा रही थी। यहां बीडीए की टीम ने बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के पास निर्माणाधीन शिवधाम कॉलोनी पर शनिवार को बीडीए ने बुलडोजर चलाया। यहां डाली गई सड़क को उखाड़ दिया। कॉलोनाइजर ने नगर पालिका से नक्शा स्वीकृत होने की बात कही तो टीम ने सभी वैध दस्तावेज लेकर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नियम विरुद्ध कॉलोनियां बसाने वालों में खलबली है. 

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सीमा अब फरीदपुर में गौसगंज नहर तक होने के बाद क्षेत्र में अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर गौसगंज हाईवे के पास बसाई जा रही शिवधाम कॉलोनी पहुंची। सड़क पर बुलडोजर चलता देखता कॉलोनाइजर जुबैर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई रोकने की बात कही मगर टीम ने नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ यात्रा के मार्गों पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, डीएम बोले- कोई भी नई परंपरा न पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलोनाइजर ने नगर पालिका की ओर से स्वीकृत नक्शा दिखाया। कहा कि नगर पालिका की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही कॉलोनी बसाई गई। इस पर टीम ने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर कार्यालय आने के लिए कहा। मामले में कॉलोनाइजर का कहना है कि अगर कॉलोनी बीडीए की सीमा में है तो नियमानुसार पालिका को नक्शा पास नहीं करना चाहिए था। उन्होंने मंजूरी लेकर ही यहां निर्माण कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें