फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन स्थानों पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Wed, 21 May 2025 06:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को सुभाषनगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
बीडीए ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाषनगर क्षेत्र में मंगलवार को अवैध निर्माण पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर चला। बीडीए की टीम सबसे पहले इटौआ सुखदेवपुर मंदिर के पास पहुंची। टीम ने यहां पाया कि सुरेंद्र सिंह व राजवीर सिंह आदि ने लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी के लिए सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस बनवाया है। जांच में यह अवैध निर्माण पाया गया। 

विज्ञापन


इसी गांव में ब्रह्म सिंह, सुशीला प्रधान, आशीष सक्सेना ने अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने के लिए स्थल विकास के कार्य कराए। टीम ने करेली में रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहम्मद अकरम एवं मुन्नालाल की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बनवाई गई सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस को भी देखा। इसके बाद तीनों स्थानों पर अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। बीडीए प्रवर्तन दल की ओर से संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें- यहां फिर चला बुलडोजर: अवैध तरीके से बसाई जा रही थीं चार कॉलोनियां, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हो चुकी है कार्रवाई 
इससे पूर्व बीडीए ने बीते शनिवार को भोजीपुरा में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। क्षेत्र में चार कॉलोनियों के लिए भूखंड बनाकर बेचने के लिए चल रहे स्थल विकास के निर्माण कार्यों को बीडीए टीम ने ध्वस्त करा दिया था। 29 अप्रैल को पीलीभीत हाईवे के किनारे खेतों में अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने की तैयारी में लगे बिल्डर्स के निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर चला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें