फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपंजीकृत अस्पताल और झोलाछाप के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज मेें झोलाछाप के इलाज से युवती की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सघन निरीक्षण की कार्ययोजना बनाई है। तहसीलवार छह टीमें गठित कर अपंजीकृत अस्पताल और झोलाछाप के खिलाफ जांच और कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जूस पीने से हालत बिगड़ने के बाद झोलाछाप के इलाज से मीरगंज के ठिरिया निवासी युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद डॉ. अकील अस्पताल को सील किया गया। रविवार को सीएमओ के निर्देश पर मीरगंज समेत शहर के आसपास के इलाकों में संचालित झोलाछाप की दुकानों पर टीम पहुंची।
11 झोलाछापों को नोटिस दिया गया। क्यारा स्थित सिद्ध बाबा मेडिकल को भी सील किया गया। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन कार्रवाई की तैयारी है। मंगलवार को सीएमओ ने छह टीमें गठित की हैं। जांच अधिकारियों को आवंटित क्षेत्र में जांच के बाद रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


किन इलाकों का कौन करेगा निरीक्षण
डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी को भोजीपुरा, शेरगढ़, अर्बन क्षेत्र, एसीएमओ डॉ. इंतिजार हुसैन को बहेड़ी एवं मुड़िया नबी बक्श, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार को फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, भमोरा, क्यारा, आंवला की जिम्मेदारी दी गई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार को मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, एसीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन को कुआंडांडा, नवाबगंज, दलेलनगर, डॉ. पवन कपाही को मझगवां, रामनगर का जिम्मा मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें