बरेली। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो मैदान पर रविवार को एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 का फाइनल मुकाबला एनर्जेटिक पैंथर्स बनाम केएफसी लीजेंड के बीच खेला गया। इसमें एनर्जेटिक पैंथर की टीम विजेता बनी।
इसमें एनर्जेटिक पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाएं। इसमें टीम के लिए अरविंद यादव ने 39, मानवेंद्र ने 38 रन बनाएं व नितिन ने चार ओवर में 30 देकर तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी केएफसी लीजेंड की टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई और एनर्जेटिक पैंथर्स ने 39 रन से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि सीइओ कैंटोनमेंट बोर्ड रविंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि अजय भट्ट रहे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान सदस्य व पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने विजेता टीम एनर्जेटिक पैंथर को रम्मी मेहरोत्रा मेमोरियल ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अरविंद यादव, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट मानवेंद्र यादव रहे। इसके साथ ही डायरेक्टर एसआरडी स्पोट्र्स अंबुज द्विवेदी, राधा कमल सारस्वत, बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित, गौरव सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार सौंपा। संवाद