फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीबीएल ने सभी वर्गाें में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबाल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

बरेली। अलखनाथ स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबाल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल व टेबल टेनिस में बीबीएल अलखनाथ की टीम ने सभी वर्गों में जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

वॉलीबाल के जूनियर, सीनियर बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता में बीबीएल अलखनाथ ने चिक्कर इंटरनेशनल को, सेक्रेड हार्ट ट्रांसपोर्ट नगर ने फातिमा लेयान को, विद्या वर्ल्ड ने राधा माधव को, एसआर इंटरनेशनल ने महामाया बिहार को हराया। बीबीएल अलखनाथ ने पुलिस मॉर्डन चौपुला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही अन्य 26 मुकाबले भी खेले गए।
विज्ञापन


टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक वर्ग में व्यास वर्ल्ड स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को, व्यास वर्ल्ड स्कूल ने जीआरएम डोहरा रोड को, बीबीएल अलखनाथ ने जीआरएम नैनीताल रोड को, बीबीएल पीलीभीत रोड ने बीबीएल अलखनाथ रोड को हराया। बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल ने व्यास वर्ल्ड स्कूल को, जीडी गोयनका ने चिक्कर इंटरनेशनल को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

अंडर-13 बालक वर्ग में क्रियेथिक्स स्कूल ने जीके सिटी मांटेसरी को, जीआरएम डोहरा रोड ने हार्टमन कॉलेज को, जीआरएम डोहरा रोड ने राधा माधव को, बीबीएल पीलीभीत रोड ने राधा माधव को, बीबीएल अलखनाथ रोड ने हार्टमैन कॉलेज को हराया। बालिका वर्ग को चिक्कर इंटरनेशनल ने जीआरएम डोहरा रोड को, जीडी गोयनका ने जीआरएम डोहरा रोड को, हार्टमैन कॉलेज ने व्यास वर्ल्ड को, जीडीएस ने चिक्कर इंटरनेशनल को मात दी।
अंडर- 15 बालक वर्ग में क्रियेथिक्स स्कूल ने सेक्रेड हार्ट को, जीआरएम ने सेंट फ्रांसिस को, बीबीएल पीलीभीत रोड ने सेक्रेड हार्ट को, हार्टमैन कॉलेज ने आर्मी स्कूल को, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जीके सिटी को हराया। बालिका वर्ग में जीआरएम डोहरा ने हार्टमैन को, हार्टमन ने जीआरएम नैनीताल रोड को, जीआरएम डोहरा रोड ने बीबीएल अलखनाथ को, बीबीएल पीलीभीत रोड ने व्यास वर्ल्ड को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में व्यास वर्ल्ड ने बीबीएल पीलीभीत रोड को, सेंट फ्रांसिस ने बीबीएल अलखनाथ रोड को, जीआरएम ने बीबीएल पीलीभीत रोड को, व्यास वर्ल्ड ने बीबीएल पीलीभीत रोड को, जीआरएम ने बीबीएल अलखनाथ रोड को, व्यास वर्ल्ड ने बीबीएल अलखनाथ रोड को हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में जीडी गोयनका ने बीबीएल अलखनाथ रोड को, माधवराव सिंधिया ने जीआरएम नैनीताल रोड को, चिक्कर इंटरनेशनल ने जीआरएम नैनीताल रोड को, हार्टमैन ने बीबीएल अलखनाथ को, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अल्मा मातेर को, चिक्कर इंटरनेशनल ने बीबीएल पीलीभीत रोड को मात देकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें