बरेली। आईवीआरआई मैदान पर चल रही जिला फुटबॉल लीग में रविवार को मैथोडिस्ट बनाम मेडिको और यूथ बनाम झुमका एफसी के बीच मैच खेला गया।
पहला मुकाबले में मैडिको की टीम के आदि ने नौवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। टीम की ओर से दूसरी बार किए जा रहे प्रयास में खिलाड़ी के हाथ में फुटबॉल लगने के कारण मैथोडिस्ट को पेनॉल्टी शूटआउट का मौका मिला। इसमें टीम के शुभम ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैडिको टीम के आदि ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम के बाद मैथोडिस्ट के अनुराग ने 44 वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। अंत में एक बार फिर 58 वे मिनट में एक ओर गोल कर मैथोडिस्ट ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले के 11वें मिनट में हर्ष बिष्ट ने गोल कर झुमका टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 54वें मिनट में यूथ टीम के शान ने गोल कर स्कोर बराबर कर मुकाबला ड्राॅ कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि पास्टर संजय पॉल रहे। इस दौरान सचिव मून रौबिंसन, देवेंद्र, चंद्र शेखर, गोपाल, मुश्ताक अली, दीपक पांडे, महेश चंद्र, डेविड आदि मौजूद रहे। संवाद