फरीदपुर। मोहनपुर गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी आशिद खां व तौकीर पक्ष में झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर डंडे चले। तौकीर के भाई के घर पर एक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। झगड़े के बाद भगदड़ मच गई। झगड़े में आसिद पक्ष के दो लोग घायल हो गए। वहीं, तौकीर के पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद