फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन जागा, मधुमक्खियाें का छत्ता हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। मधुमक्खियाें के हमले के बाद हुई किसान की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन जाग गया। शनिवार को कोतवाली परिसर में लगा मधुमक्खियाें का छत्ता हटा दिया गया। शुक्रवार को थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बमनपुरी निवासी किसान सुरेश चंद्र पर कोतवाली नवाबगंज परिसर के पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया था, जिससे किसान की मौत हो गई। इससे पूर्व भी कई बार मधुमक्खियों ने हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था। कस्बे के व्यापारी व अन्य समाजसेवियों ने मधुमक्खियाें के छत्ते को हटवाने की मांग की थी, लेकिन छत्ते को नही हटवाया गया। शुक्रवार को ग्रामीण की मौत के बाद छत्ते को हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें