फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: बरेली के युवा बोले- मिले रोजगार... सस्ती हो शिक्षा और स्वास्थ्य, पेपर लीक पर लगे लगाम

Sat, 06 Apr 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के युवा मतदाताओं से अमर उजाला ने बातचीत की। युवाओं ने कहा कि सरकार को रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षाओं को लेकर ऐसी नीति बनाई जानी चाहिए, जिससे समय पर परीक्षा, इंटरव्यू और नियुक्ति पत्र मिल सकें। पेपर लीक रोकने के लिए ठोस नीति बननी चाहिए। 

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में युवा मतदाताओं से हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम शनिवार को बरेली पहुंचा। सुबह के समय चाय पर चर्चा के दौरान लोगों से शहर का मिजाज जाना। दोपहर में युवाओं से बातचीत कर उनके मुद्दे जाने। बरेली कॉलेज में चुनावी चर्चा में युवाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों को उठाया। बरेली कॉलेज का केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग का मुद्दा भी उठा। छात्रा अवनी ने कहा कि आज सुरक्षा का वातावरण बना है। छात्राएं और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।  

विज्ञापन


फैज ने कहा कि युवा बीए, बीकॉम और एमकॉम करने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे हैं। सबको रोजगार मिलना चाहिए। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। सरकार की तरफ से आयुष्मान कार्ड तो बनवाए गए हैं, लेकिन जब कार्ड धारक निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाते हैं, तो उन्हें कई समस्याएं होती हैं। महंगाई बहुत जाता है, कम होनी चाहिए। 

रिसर्च स्कॉलर प्रशांत यादव ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक पॉलिसी बननी चाहिए, जिससे तय समय में परीक्षा, इंटरव्यू और अभ्यर्थी को नौकरी मिल सके। पेपर लीक रोकने के लिए कानून बने। शिक्षा को सस्ता किया जाए। अमन यादव ने कहा कि जितनी भी परीक्षा हुई हैं, सबके पेपर लीक हुए हैं। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि आगे जो परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं, उनके पेपर लीक नहीं होने चाहिए। 

अविनाश मिश्रा ने कहा कि युवा पार्टी से अधिक प्रत्याशी को महत्व दें। वह यह सोचकर वोट दें कि ये प्रत्याशी क्षेत्र में और हमारे लिए क्या काम करेंगे। वही सरकार बनाने में योगदान दें, जो युवाओं के बारे में सोचती हो। क्योंकि आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जो भी सरकार बने, वो युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराए ताकि भविष्य सुधर सके। शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए। 
विज्ञापन

मुदस्सर हुसैन ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट होता है। बड़े-बड़े लोग साइन करते हैं कि यहां फैक्टरी लगेंगी, लेकिन बरेली में जो फैक्टरियां थीं, वह भी बंद होती जा रही हैं। अगर सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है तो कम से कम प्राइवेट नौकरियों के लिए दूसरे शहरों न जाना पड़े। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 

छात्र नेता अजमल अंसारी ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार पांच-पांच साल के लिए नौकरी दे रही है। स्कूल-कॉलेजों ने फीस चार गुना कर दी गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी भरपूर नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें