महिलाओं और बच्चों पर किए जा रहे जुल्म
उन्होंने कहा कि बरेली में बेगुनाह मुसलमानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मारपीट की जा रही है, खाने-पीने को नहीं दिया जा रहा है। बेगुनाह मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर खड़े कर दिए गए है। तोड़फोड़ की अवैध कार्रवाई की जा रही है। दबिश के दौरान महिलाओं पर जुल्म किए जा रहे हैं। बच्चों से मारपीट की जा रही है। मस्जिद के इमामों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
मौलाना तौसीफ ने कहा कि बेगुनाह लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। बेगुनाहों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर उन्हें रिहा किया जाए। बुलडोजर कार्रवाई रोकी जाए।
आला हजरत खानदान एक साथ आया
मसले को लेकर आला हजरत खानदान एकसाथ आ गया है। इसमें खानदान के बुजुर्ग दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हीन रजा खां, काजी-ए-हिंदुस्तीन मुफ्ती असजद रजा खां कादरी, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी, बुजुर्ग मौलाना मन्नान रजा खां, मौलाना अंजुम रजा खां, मौलाना सिराज मियां, मौलाना अदनान रजा कादरी, मौलाना अब्दुल्ला रजा कादरी, मौलाना हन्नान रजा खां, इकान रजा खां ने जारी बयान के पक्ष में हस्ताक्षर किए। मौके पर सभी की मौजूदगी भी रही।