फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: आईएमसी जिलाध्यक्ष समेत 15 और आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस पर गोली चलाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बवाल के मामले में मंगलवार को 15 और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें आईएमसी का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। एक आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को आईएमसी जिलाध्यक्ष समेत 15 और आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र से 14 और बारादरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन


अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार 
एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र से गिरफ्तार शमशाद आलम आईएमसी का जिलाध्यक्ष है। यह फरीदपुर थाने के वाहनपुर का रहने वाला है। शमशाद मौलाना तौकीर रजा, नदीम और डॉ. नफीस के साथ साजिश बनाने में शामिल रहा। वह व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि बवाल के बाद दर्ज 10 मुकदमों में अब तक 73 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

मुठभेड़ में ताजिम को दबोचा 
बवाल के आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में राधा माधव स्कूल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 सितंबर को बवाल के दौरान भीड़ में मौजूद था। उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर, तौकीर के करीबी का बरातघर सील; रिश्तेदार हिरासत में

थाना बारादरी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 26 सितंबर को श्यामतगंज पुल के पास पुलिस पर फायर करने वाला बदमाश बाइक लेकर हारुन नगला पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पहुंचकर बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देख उसने बाइक बिथरी चैनपुर की तरफ दौड़ा दी। 

विज्ञापन

पानी टंकी के पास हुई मुठभेड़ 
पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। राधा माधव स्कूल के आगे पानी टंकी के पास आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। आरोपी से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस समेत 31 आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित; इंटरनेट सेवा बहाल

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी ताजिम थाना बारादरी के काजी टोला का निवासी है। पूर्व में गोकशी एवं गैंगस्टर के मामलों में जेल जा चुका है। इसी ने श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायर किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें