फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रही है सपा', अखिलेश यादव पर भड़के बरेली के उलमा

Tue, 30 Apr 2024 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की खुलकर मुखालफत की। अखिलेश पर मुसलमानों का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी व अन्य उलमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को अन्य उलमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की खुलकर मुखालफत की। मौलाना ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। हजारों की तादाद में मुसलमान उलमा से पूछ रहे हैं कि हम वोट किसको दें। इसे लेकर उलेमा ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में मुसलमान शब्द इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। मुस्लिम चेहरों को हाशिए पर कर दिया गया है। 22 मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर गैर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। राज्यसभा, विधान परिषद और संसद में मुसलमानों की नुमाइंदगी को एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश पर मुसलमानों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा की सभा में आजम का फोटो तक नहीं'
उन्होंने कहा कि बरेली में हुई सपा की सभा में आजम खां का फोटो तक नहीं लगाया गया। प्रदेश के अन्य जनपदों में सपा मुस्लिम विधायक और आजम खां वर्षों से जेल में हैं। इन तमाम चीजों के जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। उन्होंने मुसलमानों के मुद्दों से अपने आप को अलग थलग कर रखा है। वह मुसलमानों के हमदर्द नहीं हैं। 

उलमा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों की दाढ़ी और टोपी से नफरत करते हैं। वो हमेशा मुसलमानों को भाजपा और आरएसएस का डर व खौफ दिखाते रहते हैं। मुसलमानों के अंदर सियासी सूझ-बूझ न होने की वजह से अखिलेश यादव मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं। अखिलेश यादव एक तरह से मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रहे हैं। मगर अब इस चुनाव में मुसलमान उनकी तिजारत को बंद कर देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें