फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- पत्नी ने अपने भाइयों से पिटवाया

Tue, 30 Apr 2024 03:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसे पत्नी के भाइयों ने पीटा था। वहां से आने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
दीपक शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मढ़ीनाथ निवासी रिटायर्ड दरोगा रमेश शर्मा के 30 वर्षीय बेटे दीपक शर्मा ने सोमवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दीपक ने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ मायके नेकपुर में थी। परिवार के मुताबिक दो दिन पहले दीपक जब पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां उसका विवाद हुआ था। पत्नी के दो भाइयों ने दीपक की पिटाई की थी। 

दीपक की मौत की सूचना पर जब उसकी पत्नी ससुराल आई तो दीपक के घरवालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह दीपक के ससुरलवालों पर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें