फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से मुंबई 12 अगस्त और बंगलूरू के लिए 14 से उड़ान, फ्लाइट शेड्यूल जारी

Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • सप्ताह में चार दिन मुंबई और तीन दिन बंगलूरू के लिए रहेगी फ्लाइट
  • ऑनलाइन बुकिंग चालू, प्रस्तावित किराया दरें जल्द लागू होने की उम्मीद
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से बंगलूरू और मुंबई के लिए हवाई यात्रा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बुधवार देर रात इंडिगो ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया। 12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। इससे बरेली मंडल के अलावा उत्तराखंड के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। किराया दर जल्द निर्धारित हो जाएंगी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 9.23 बजे मुंबई से उड़ान भरकर एयरबस पूर्वाह्न 11.30 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी, जो दोपहर 12.30 बजे बरेली से उड़ान भरकर अपराह्न 2.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह 14 अगस्त को बंगलूरू से सुबह 8.40 बजे उड़ान भरकर एयरबस पूर्वाह्न 11.30 बजे बरेली और फिर बरेली से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3.20 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। उड़ान के इस कार्यक्रम में यदि कोई बदलाव होगा तो उसकी जानकारी बुकिंग कराने वालों को दे दी जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बरेली से मुंबई के लिए 180 सीटर एयरबस को उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर अधिक चौड़े रनवे की जरूरत थी। एयरफोर्स के अफसरों से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और जिला प्रशासन के संपर्क करने पर उन्होंने त्रिशूल एयरबेस का रनवे प्रयोग करने के लिए एनओसी दे दी। बगैर रक्षा मंत्रालय की एनओसी के उड़ान संभव नहीं थी। 25 जुलाई को देर रात रक्षा मंत्रालय ने एनओसी दी तो इंडिगो ने उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया।

आज बुक कराने पर यह रहेगा किराया

एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार को बरेली एयरपोर्ट से मुंबई का किराया 5319 रुपये और बंगलूरू का 6789 रुपये चार्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे क्या किराया रहेगा, यह जल्द तय हो जाएगा। ऑनलाइन यात्रा सुविधा मुहैया कराने वाले पोर्टल पर 90 दिन या उससे आगे की तिथि में बुकिंग कराने पर किराया कम रहता है। तत्काल बुकिंग कराने पर किराया अधिक देना होगा। जारी शेड्यूल के तहत सप्ताह के चार दिन मुंबई और तीन दिन बंगलूरू के लिए फ्लाइट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें