बरेली में इस समय बंदरों का आतंक है। लोग घरों से निकलते समय हाथ में डंडा या छड़ी रखते हैं कि कहीं कोई बंदर आए तो उससे बचाव हो सके। एक गांव में तो बंदर 8-10 लोगों को शिकार बना चुके हैं।
बंदरों के हमले में घायल एक किशोर ने बताया कि वह घर के अंदर सो रहा था जब एक बंदर घर में घुस आया और उसपर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद अस्पताल जाकर उसने इलाज कराया। उसने बताया कि गांव में बंदर 8-10 लोगों को काट चुके हैं। लोग छड़ी या डंडा लेकर घर से बाहर निकलते हैं।
इस संबंध में बरेली के जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने कहा, ''जिले में खासकर मीरागंज क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। हमने वन्यजीव विभाग के प्रमुख वार्डन को बंदरों को पकड़ने का आदेश देने का आग्रह किया है। मैं लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करना चाहता हूं। घायल लोग हमारे जिला अस्पताल में इलाज कराने आते हैं।''