बरेली। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड 25 जुलाई से बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में प्रगति जानने के लिए कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएल स्वर्णकार ने बताया कि बैठक में सीडीओ ने श्रम विभाग समेत आपूर्ति विभाग और एमओआईसी को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कोटेदार, आरोग्य मित्र से संपर्क कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवाएं। कार्ड बनाए जाने का अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। ब्यूरो