खुद को बेकसूर बताता रहा आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो अशोक ने नीतू पर ही आरोप लगाकर खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश की। कहा कि अक्सर जब भी रात को वह कॉल करता तो नीतू का नंबर व्यस्त होता था। परीक्षा के दौरान उसका मोबाइल फोन देखने पर उसे पता लगा कि नीतू की दोस्ती कई और लड़कों से है। जबकि वह उसके लिए अपने घर पर झूठ बोलकर तीन दिन से लगातार चक्कर काट रहा था।
अशोक ने अधिकारियों से ही सवाल दाग दिया कि सर आप ही बताओ कि मैंने क्या गलत किया? एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इस घटना में वही इकलौता आरोपी है। पुलिस उसे अधिकतम सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पैरवी करेगी।