उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल रामजी लाल और गिरिजेश पोसवाल
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ में इन्हें मिलेगा पदक
एसटीएफ बरेली के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि उनके आरक्षी चालक अतुल कुमार को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न (रजत), हेड कांस्टेबल रामजी लाल को प्रशंसा चिह्न (रजत), दरोगा अमित कुमार को प्रशंसा चिह्न (रजत) और हेड कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा जाएगा।
ये जेलकर्मी होंगे सम्मानित
जिला जेल के चालक मोतीलाल को प्रशस्ति चिह्न (हीरक), सेंट्रल जेल के जेल वार्डर शशिभूषण मलिक को स्वर्ण पदक और हेड जेल वार्डर मान सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजी कारागार की ओर से रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।