फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती दौड़: तीन साल पहले हुई थी बीटेक पास शिवम की शादी, नौकरी की रेस में चली गई जान

Sat, 19 Sep 2026 06:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शिवम यादव की मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवम की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। वह बीटेक पास थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती के दाैरान अभ्यर्थी की जान गई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले बरेली के शिवम यादव बचपन से ही होनहार थे। हर क्लास में बेहतर प्रदर्शन रहा। वर्ष 2016 में हाईस्कूल में उनके 90 फीसदी अंक थे। 2018 में बारहवीं में भी 90 फीसदी अंक हासिल किए। 2021 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वह बीएड भी थे। शिवम लगातार सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन


बेटे का शव देखकर पिता की भी हालत बिगड़ी
शिवम दौड़ते हुए बेहोश होकर मैदान में गिर गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें संभाला और तत्काल जिला अस्पताल भेजा मगर जिंदगी नहीं बच सकी। इसकी जानकारी मिलने पर विनोद यादव भी मोर्चरी पहुंच गए। बेटे के शव को देखते ही उनकी भी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल और भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शिवम के पिता से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से अभ्यर्थी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

संबंधित खबर- यूपी होमगार्ड भर्ती: रेस में शिवम से तेज दौड़ी मौत, 11 राउंड कर लिए थे पूरे, 12वें में गश खाकर गिरे इंजीनियर
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी शिवम की शादी
शिवम के पिता विनोद यादव वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह बरेली बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिवम के बड़े भाई अंकित और तीसरे नंबर के भाई सचिन भी अधिवक्ता हैं। सबसे छोटा भाई आदित्य पढ़ाई कर रहा है। सचिन ने बताया कि शिवम की शादी 2023 में कोमल के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। शिवम की मां ममता यादव का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम की मौत की खबर बरेली बार पहुंची तो यहां भी शोक की लहर दौड़ गई। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव दीपक पांडेय, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने दुख जताया।

विज्ञापन

शुरुआत में तीव्रता कम रखें, धीरे-धीरे गति बढ़ाएं
होमगार्ड भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि अक्सर अभ्यर्थी दौड़ते समय शुरुआत में ही पूरी ताकत लगा देते हैं। ऐसा न कर शुरुआत में तीव्रता कम रखें और दौड़ने की अवधि धीरे-धीरे बढ़ाएं। अत्यधिक ओवरट्रेनिंग से बचें क्योंकि इससे बॉडी रिकवर नहीं हो पाती।

उन्होंने बताया कि नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें, विशेषकर मिट्टी वाले ग्राउंड पर ताकि धूल फेफड़ों में न जाए। सांस फूलने पर गहरी सांस लें। पैरों को सुरक्षित रखने और जोड़ों के दर्द से बचने के लिए उपयुक्त और आरामदायक रनिंग शूज पहनें। इन दिनों आर्द्रता ऐसे में पानी का सेवन करते रहें। दौड़ने से पहले हल्का वार्म अप करें। दौड़ने से पहले ओआरएस घोल व अन्य समान मिनरल युक्त तरल पदार्थ का इस्तेमाल करें। 

दौड़ते वक्त आगे वाले साथी से दूरी बनाकर रखें, किसी को धक्का न दें। निर्धारित दूरी का मानक यानी दो मीटर बनाकर रखें। सोने में दर्द या चक्कर आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। दौड़ के अवसर तो कई बार मिल सकते हैं, लेकिन जीवन कीमती है। तैयारी के समय डॉक्टर से अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें