फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Serial Killer: छह मामलों में हुआ खुलासा, तीन महिलाओं की हत्या का क्या है सच? पता लगाएगी पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Serial Killer Case: छह महिलाओं की हत्या के मामलों में खुलासा करने वाली पुलिस अब इसी पैटर्न पर हुईं तीन अन्य हत्याओं का सच पता लगाएगी। इसके लिए पुलिस आरोपी कुलदीप की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। 
विज्ञापन
आरोपी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही-शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुई छह महिलाओं की हत्या के खुलासे के बाद अन्य मामलों में सीरियल किलर कुलदीप की संलिप्तता तलाशने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। 

विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने छह हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपी कुलदीप गंगवार को जेल भेजा है। तीन अन्य घटनाओं का खुलासा पुलिस पहले ही कर चुकी है। महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से होने पर अब उन मामलों में भी कुलदीप की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। 

'सीरियल किलर' के खुलासे पर सवाल: अनीता के परिजन बोले- पुलिस की कहानी झूठी; बताईं चौंकाने वाली बातें
विज्ञापन


पुलिस अपनी जांच को गति देने के लिए आरोपी कुलदीप को रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ करने के साथ ही उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सोमवार या मंगलवार को विवेचक की ओर से कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। 

पुराने तीनों में से किसी भी मामले में कुलदीप की भूमिका के साक्ष्य मिलने पर विधिक राय ली जाएगी। इसके आधार पर जरूरत के मुताबिक कोर्ट से पुरानी चार्जशीट मंगाने व नई दाखिल करने का काम होगा।

Trending Videos

आरोपी जेल के अस्पताल में शिफ्ट
सेंट्रल जेल टू में बंद आरोपी कुलदीप को जेल के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जांच के बाद उसे उपयुक्त बैरक में रखा जाएगा। नवाबगंज इलाके के निवासी कुलदीप को साइको सीरियल किलर के तौर पर चिह्नित कर जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) भेजा गया है। उस पर शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र की छह महिलाओं की हत्या का आरोप है। उसकी कुछ जांचें और मानसिक रोग संबंधी परीक्षण कराए जाएंगे। इसके आधार पर ही उसके लिए बैरक का चयन किया जाएगा। 

शाही एसओ और पुलिस टीम को किया सम्मानित
शाही थाना क्षेत्र में हुई महिलाओं की हत्या का खुलासा होने पर इलाके में खुशी का माहौल है। रविवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने शाही थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान और उनकी टीम को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

प्रधानों ने बताया कि इस खुलासे से 14 महीनों से व्याप्त दहशत खत्म हो गई है। सम्मानित करने वालों में बसई के प्रधान सतीश चंद्र गंगवार, हल्दी कला के प्रधान विजय गंगवार, महेंद्रनाथ पांडेय, मनोज शर्मा, अफसर अहमद, जुनैद अहमद, तसलीम अहमद सहित अन्य संभ्रांत लोग शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें