फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: राष्ट्रपति सेवा पुरस्कार से नवाजी गईं बरेली की संजना सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Sun, 01 Oct 2023 06:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को एनएसएस अवार्ड 2021-2022 से सम्मानित किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में संजना ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। संजना सिंह एनएसएस स्वयंसेवक हैं। 
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवक संजना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में एमए की छात्रा रहीं एनएसएस स्वयंसेविका संजना सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजी गईं। संजना को यह सम्मान दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनएसएस अवॉर्ड 2021-2022 की श्रेणी में प्रदान किया।

विज्ञापन


संजना को यह पुरस्कार पर्यावरण, स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संजना सिंह को बधाई दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि संजना सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद अधिकारियों ने संजना को दिल्ली भ्रमण कराया। इसमें प्रधानमंत्री संग्रहालय, वार मेमोरियल, नेशनल म्यूजियम, इंडिया गेट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में खुशियां, बधाई देने का लगा तांता

जन आदर्श कॉलोनी के रहने वाले पिता स्वतंत्र सिंह ने कहा कि बिटिया ने बरेली को गौरवान्वित किया है। परिचित और रिश्तेदार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। संजना ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। 

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव अजय कृष्ण, बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय आदि ने संजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रपति भवन में माता-पिता समेत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सोमपाल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें