फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हॉकी चैंपियनशिप में बरेली साई ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू में सात से 14 सितंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


बरेली। सात से 14 सितंबर तक बंगलूरू में आयोजित ऑल इंडिया अंडर-16 इंटर साई हॉकी चैंपियनशिप में साई सेंटर बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल सात टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट में कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन अवार्डी एमएम सोमाया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपियन मो. रियाज और बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों का भी आगमन हुआ, जिसमें पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल, बिरेंद्र लाकड़ा शामिल थे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में साई बरेली के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम की कमान सोनू यादव ने संभाली। अन्य खिलाड़ियों में सिद्धार्थ सिंह, सिद्धार्थ पुंडीर, आदित्य राय, राहुल सोनकर, अनमोल सिंह, राहुल टोपनो, आयुष सिंह, जेराहन, विक्की बोहरा, करण, शुभम राजभर, राहुल, अनमोल, आदिल अहमद और सुशांत शामिल थे। टीम का मार्गदर्शन कोच रोहित शर्मा ने किया।


साई बरेली ने लीग चरण में उम्दा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल मुकाबला आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाफ खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और आखिरी मिनट तक स्कोर बराबरी पर रहा। हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में आर्मी बॉयज ने निर्णायक गोल कर मुकाबले को 5-4 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन



कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में साई बरेली का सामना साई कोल्लम से हुआ। यह मुकाबला भी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन बरेली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। मैच का एकमात्र गोल बरेली की ओर से किया गया और टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर कांस्य हासिल किया।इस मैच में गोलकीपर सिद्धार्थ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। टूर्नामेंट का खिताब आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने अपने नाम किया। साई सुंदरगढ़ की टीम ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें