डीएम से कर चुके हैं मांग
इन गांवों की सभी जमीनें कृषि में दर्ज थी। इसलिए बीडीए ने 1200 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से उसके चार गुना 4800 रुपये मुआवजा दिया है। किसानों ने मुआवजा ले लिया लेकिन जिन लोगों ने उन किसानों से महंगे दाम पर प्लॉट लिया, उनका नुकसान हो रहा है। यह लोग तीन दिन पहले डीएम से मिले और कहा कि जिस दर से उन्होंने जमीन खरीदी थी, उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए।
बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि अधिग्रहण के अधिनियम के अनुसार ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के लिए जमीनें हासिल की गई है। जिनको कम मुआवजा मिला है, वह 28 तक आवेदन कर सकते हैं। उनके आवेदनों पर डीएम फैसला करें।
नई टाउनशिप के लिए सर्वे करा रहा बीडीए
पीलीभीत मार्ग के किनारे बीडीए की नई आवासीय परियोजना के लिए गांव बरकापुर, रूपापुर, मोहरनियां और नवदिया कुर्मियान में सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। अणुपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर और हरहरपुर में जमीन के लिए पहले से ही सर्वे चल रहा है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अगर प्राधिकरण चिह्नित जमीनों का अधिग्रहण करता है तो उसके बदले भूमि स्वामियों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।