फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-पांच का नया रेरा पंजीकरण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-5 का नया रेरा पंजीकरण जारी हो गया है। दो वर्षों से लंबित प्रक्रिया के पूर्ण होने से अब सेक्टर-5 के विकास को गति मिलेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्दी ही इस नए सेक्टर में आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के अन्य सेक्टरों का रेरा पंजीकरण दिसंबर 2024 में जारी हुआ था, लेकिन परियोजना से जुड़ीं विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय प्रक्रियाएं विभिन्न स्तरों पर लंबित थीं। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने अड़चनों को दूर कराया। लगातार प्रयासों के बाद बीडीए को यह सफलता मिली है। प्राधिकरण का यह प्रयास लोगों को बेहतर और आधुनिक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की परिकल्पना को साकार करेगा। इस योजना के विस्तार से शहर के समग्र और सुनियोजित विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना मुख्यमंत्री के शहरी विस्तारीकरण के विजन से जुड़ी है। इसके रेरा पंजीकरण से जुड़ीं लंबित प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। बीडीए का लक्ष्य सेक्टर-5 के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और जल्द नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करना है, ताकि जनता को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें