फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 घंटे की देरी से चल रही बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ जाने-आने वाले यात्रियों के दबाव के बीच इन दिनों 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस की समय सारिणी गड़बड़ा गई है। इन दिनों इस ट्रेन को बरेली से आठ से नौ घंटे तक देरी से चलाया जा रहा है। यह 15 से 18 घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंच रही है। 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस की भी यही स्थिति है। बुधवार शाम 5:40 बजे बरेली से चलने वाली बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे चलाया गया। यह ट्रेन 15 घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची।
विज्ञापन

बालामऊ में मेगा ब्लॉक के कारण भी ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 04022 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04066 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04526 बठिंडा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेनों ने भी यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंंटे देरी से बरेली आई। 14241 नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से बरेली आई। 04315 फाफामऊ-देहरादून महाकुंभ विशेष ट्रेन पांच, 04023 फाफामऊ-दिल्ली महाकुंभ विशेष ट्रेन तीन और 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। बृहस्पतिवार को भी 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें