फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों का ऐसा हाल देख खुश हो जाएगा मिजाज, अब गलती से भी नहीं करेगा कोई ऐसी गलती

Sat, 24 May 2025 09:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

वाजिद ने वीडियो में स्टोरी लगाई थी कि “इतने थाने में सिपाही नहीं होंगे जितने मुखबिर मेरी बस्ती में निकल आएंगे।” इरफान ने कहा कि “कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा...पहले कुत्ते भौंक रहे हैं, इनकी जुबान काट दूं।” इन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
इरफान और जावेद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित बिथरी थाना पुलिस ने इरफान और जावेद नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ये दोनों सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने की कोशिश कर रहे थे। हवालात से निकले तो दोनों माफी मांगते नजर आए। कह रहे थे कि वह पोस्ट भूल से डाल गए हैं, भविष्य में गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन

पोस्ट में लिखा था ये 
बिथरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सैदपुर लश्करीगंज निवासी वाजिद और इरफान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। वाजिद ने वीडियो में स्टोरी लगाई थी कि “इतने थाने में सिपाही नहीं होंगे जितने मुखबिर मेरी बस्ती में निकल आएंगे।” इरफान ने कहा कि “कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा...पहले कुत्ते भौंक रहे हैं, इनकी जुबान काट दूं।” इन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी।

हिंदूवादी कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
हिमांशु पटेल नाम के हिंदूवादी कार्यकर्ता ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

32 सेकेंड के वीडियो में 20 बार बोले हिंदुस्तान जिंदाबाद
शनिवार सुबह हवालात से दोनों लंगड़ाते और माफी मांगते नजर आए। उनका कहना है कि वह भूल में ऐसी पोस्ट डाल गए, भविष्य में गलती नहीं करेंगे। यही दोनों युवक पुलिस की ओर से जारी वीडियो में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। कुल 32 सेकेंड के वीडियो में दोनों करीब 20 बार पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलते नजर आए। उन्होंने कहा जब तक जिंदा रहेंगे, दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें