फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर से लापता हुईं तीन किशोरियां मिलीं, दोनों के प्रेमी भी हिरासत में

Mon, 03 Nov 2025 10:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में तीन किशोरियां एक साथ लापता हो गई थीं। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग शहर से बरामद कर लिया है। दो किशोरियों के प्रेमियों को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से लापता तीनों किशोरियों को पुलिस ने तलाश लिया है। तीसरी किशोरी की तलाश में पुलिस उत्तराखंड के रुद्रपुर की खाक छान रही थी, पर वह पीलीभीत के बिलसंडा में प्रेमी के साथ मिली। बारादरी थाना पुलिस उसके प्रेमी को पकड़कर भी साथ ले आई।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तीनों किशोरियों के बयान दर्ज किए हैं। दो ने अपने प्रेमियों के साथ जाने की बात कबूल कर ली है। एक का प्रेमी भी नाबालिग है। दोनों प्रेमियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं तीसरी लड़की ने सहेलियों के साथ घर से जाने और बाहर रहकर कोई रोजगार करने की बात बताई है। 

बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब कोर्ट में उनके बयान होने हैं। इसमें एक-दो दिन का समय लगेगा। कोर्ट के निर्देश पर ही तीनों किशोरियों को माता-पिता के साथ या फिर नारी निकेतन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें