बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
इस खुलासे के बाद अशरफ के मददगारों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में लल्ला गद्दी समेत कई लोग जेल जा चुके हैं, लेकिन अशरफ का साला सद्दाम फरार है। लखनऊ एसटीएफ और बरेली एसआईटी को उसका सुराग नहीं लग पा रहा है।
संबंधित खबर- Asad Encounter: असद के एनकाउंटर के बाद बरेली में अशरफ के गुर्गों में दहशत, सद्दाम की तलाश में जुटी एसटीएफ
सूत्रों के मुताबिक सद्दाम लगातार लोकेशन बदल रहा है। वह दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, हैदराबाद में छिपा हो सकता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि सद्दाम की तलाश की जा रही है। इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है।
बरेली में आकर रुकता था असद
माफिया अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद अपने चाचा अशरफ का चहेता था। अशरफ ही असद को गोली चलाने और घुड़सवारी की ट्रेनिंग देता था। असद के एनकाउंटर के बाद एक शादी समारोह का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अशरफ अपने भतीजों को पिस्टल देकर फायरिंग करने को बोल रहा है और उसका दूसरे नंबर का भतीजा अली पिस्टल से तड़ातड़ गोलियां चला रहा है।
अशरफ के साले सद्दाम से भी असद की अच्छी बनती थी। वह सद्दाम को मामू कहता था। असद अक्सर अपने चाचा से मुलाकात करने बरेली आता था और सद्दाम के साथ खुशबू एंक्लेव स्थित उसके कमरे पर रुकता था। सद्दाम लगातार अशरफ की मदद कर रहा था। दूसरी ओर प्रयागराज पुलिस अतीक के गैंग में सद्दाम का नाम शामिल करने की तैयारी कर रही है।