फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जरूरतमंद परिवारों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाई और उपहार

Mon, 09 Nov 2026 09:00 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिसकर्मियों ने  जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर की पुलिस ने मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और उपहार वितरित किए। 
विज्ञापन
पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे उपहार - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और उपहार बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। रविवार को एसएसपी के निर्देशन में जिले भर की पुलिस ने अपने इलाके में आमजन के साथ त्योहार मनाया। 
विज्ञापन


Trending Videos

सीओ हाईवे देवेश सिंह, भोजीपुरा पुलिस के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई और उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। 
 
विज्ञापन

पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इससे पहले एसपी सिटी चिराग जैन और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को उनके घर जाकर मिठाई खिलाई। उन्हें बताया कि वह समाज से अपराध दूर करने में पुलिस की मदद करें। पुलिस लाइन में भी दिवाली मनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें