फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर में मदनापुर रोड पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; दो घायल

Sun, 08 Nov 2026 08:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मदनापुर रोड पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। रामलीला मैदान के पास यह हादसा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चांद बाबू और सुरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना इलाके में मदनापुर रोड पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में उमराह गांव निवासी चांद बाबू (20) और मोतियासा निवासी सुरेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कांट इलाके के गांव मोतियासा निवासी सुरेंद्र और रजनीश अपने साथी जलालाबाद थाना इलाके के गांव सबलपुर निवासी उमेश के साथ बाइक से मदनापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कांट इलाके के गांव उमराह निवासी चांद बाबू  तिलहर से अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। 

 
Trending Videos

कांट-मदनापुर रोड पर रामलीला मैदान के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया

 
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरेंद्र और चांद बाबू को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र के परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें