फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली पुलिस ने 1.6 किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार, आरोपी बता रहा था खुद को पत्रकार

Tue, 27 Feb 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पुलिस ने सख्ती की तो तीनों ने खुद के स्मैक तस्कर होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने तौसीफ के साथी शाही थाने के गांव हसनपुर निवासी राहिल और शाही के ही गांव पंतनगर निवासी बुंदन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिला स्थित किला पुलिस ने 1.6 किग्रा स्मैक के साथ तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को श्मशान भूमि रेलवे फाटक के पास किला पुलिस ने बाइक से गुजर रहे तीन लोगों को रोककर पूछताछ की। इनमें से एक ने अपना नाम बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रमपुर निवासी तौसीफ बताया और कहा कि वह पत्रकार है। उसने एक परिचय पत्र भी दिखाया, जिसकी वैधता वर्ष 2022 में ही खत्म हो गई थी। जानकारी करने पर पता लगा कि इस तरह का कोई समाचार पत्र यहां पंजीकृत नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती की तो तीनों ने खुद के स्मैक तस्कर होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने तौसीफ के साथी शाही थाने के गांव हसनपुर निवासी राहिल और शाही के ही गांव पंतनगर निवासी बुंदन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से स्मैक के अलावा छह मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें