फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : नवजात बच्चे को बोरे में बंद कर फेंकने वाली नानी के खिलाफ एफआईआर, बढ़ाई जाएंगी धाराएं

Sat, 18 Jun 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बच्चे को झाड़ियो में फेंकने के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें अब नाम और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। हालांकि किन धाराओं को बढ़ाया जाएगा और किस के नाम बढ़ेगे इसकी पूर्ण रुप से इज्जतनगर पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर रहपुरा चौधरी में झाड़ियो में मिले बच्चे के मामले में बाल कल्याण समिति दिनेश चंद्रा की संस्तुुति के बाद इज्जतनगर पुलिस ने नानी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह मुकदमा सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नाम पता शिनाख्त करने के बाद किया गया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर के मुताबिक अब बच्चे
की मौत हो गई है और पुलिस जांच के तहत मामले में धाराएं और नाम बढ़ाएंगी। 

दरअसल बच्चे की मां नाबालिग है और उसके बाद भी उसका निकाह करा दिया गया जिसके तहत नाबालिग के पति का मुकदमे में नाम बढ़ाने के साथ ही उस पर पॉक्सो एक्ट व बच्चे को झाड़ियो में छोड़कर भागने वाली नानी पर नाबालिग का विवाह कराने की धाराएं बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय  कुमार धीर ने बताया कि इस मामले में धाराएं तो निश्चित तौर पर बढ़ाई जाएंगी लेकिन किन धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बच्चे की असली मां कौन पता लगाने को भी कहा
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि खुद को नानी बताने वाली महिला ने बच्चे की पैदाइश की तारीख 11 जून बताई थी। जबकी नाबालिग मां ने 12
जून और इसी वजह से बयानो में अंतर देखते हुए बच्चे को किसी के सुपूर्द नहीं किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें