मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत के मुसलमानों ने हमेशा कानून का सम्मान किया है और सम्मान करते रहेंगे, मगर शरीयत के खिलाफ नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि हम हर उस कानून को मानेंगे, जिससे शरीयत को नुकसान न पहुंचता हो। बता दें कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट वहां के सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही यह कानून लागू हो सकता है।