बरेली से 28 नामांकन
बरेली जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 नामांकन हुए हैं। मौजूदा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के दो कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद पार्टी के नियम के मुताबिक उनकी दावेदारी खत्म हो गई है। उन्होंने नामांकन भी नहीं किया है। यहां किसी नए चेहरे को ही जिम्मेदारी मिलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां पूर्व जिलाध्यक्षों में से किसी को चुना जाएगा या पार्टी किसी पिछड़ा वर्ग के नेता को जिलाध्यक्ष बनाएगी।
महानगर अध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 40 दावेदार
महानगर अध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 40 दावेदार हैं। निवर्तमान अध्यक्ष की दोबारा ताजपोशी की राह में सबसे बड़ी बाधा दो पूर्व अध्यक्षों डॉ. केएम अरोरा और पुष्पेंद्र शर्मा की मजबूत दावेदारी है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल मिश्रा ने भी दावेदारी की है। ऐसे में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नाम तय करना हाईकमान के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकता है।