फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए पैगंबर के आपत्तिजनक कार्टून, युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jun 2022 02:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एक युवक के समझाने पर भी युवती ने नहीं हटाई अपनी पोस्ट। आधी रात में थाना बारादरी पहुंची भीड़। आरोपी युवती के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत।
 
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पैगंबर मोहम्मद के आपत्तिजनक कार्टून इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से लोग आक्रोशित हो गए और आधी रात में थाना बारादरी में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती समीक्षा मदान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तनावपूर्ण माहौल के बीच मॉडल टाउन में रहने वाली समीक्षा मदान ने शनिवार रात को उनके आपत्तिजनक कार्टून इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। इस पर मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने उससे वो पोस्ट हटाने को कहा तो दोनों के बीच बहस हो गई। 

पोस्ट न हटाने पर युवक ने समीक्षा को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी लेकिन उसने पोस्ट नहीं हटाई। इसी बीच पोस्ट को लेकर लोगों के बीच जानकारी फैल गई। इसके बाद रात करीब दो बजे तमाम लोग इकट्ठे होकर थाना बारादरी पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह की तहरीर पर समीक्षा मदान के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें