फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 में बरेली की करिश्मा का चयन, डांस से मचाएंगी धमाल

Wed, 28 May 2025 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सुभाषनगर के रविंद्र नगर की रहने वाली करिश्मा 10वीं की छात्रा हैं। उनका चयन इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 के लिए हो गया है। वह टीवी शो में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। 
विज्ञापन
करिश्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की रहने वाली 10वीं की छात्रा करिश्मा जल्द ही एक नेशनल चैनल पर डांस करती नजर आएंगी। उनका चयन इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 में हो गया है। कुछ माह की ट्रेनिंग के बाद वह टीवी पर अपने डांस का हुनर दिखाएंगी। 

विज्ञापन


सुभाषनगर के रविंद्र नगर की रहने वाली करिश्मा का चयन नाइन एक्स एम चैनल पर आने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 के लिए हो गया है। उनके भाई अनुज ने बताया कि करिश्मा शहर के ही एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ उसे डांस का भी शौक है। शुरुआत में उसने घर में ही डांस किया, फिर स्कूल के कार्यक्रमों में भाग लिया। वह घर पर वह निरंतर डांस करती रही। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दो दिन में 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी चिह्नित, भोजीपुरा में सर्वाधिक मिले, नागरिकता की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 की शुरुआत से पहले कई राउंड के टेस्ट के बाद उसका चयन हो गया। चार माह तक ट्रेनिंग के बाद प्रस्तुति देने की बारी आएगी। सीजन छह के लिए देशभर से 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। करिश्मा के पिता गांधी नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। मां सुनीता गृहिणी हैं। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें