गुरुवार को आरोपी पति का दोस्त कमांडो उर्फ हिमांशु निशी को घर से बाहर बुलाने गया। मना करने पर वापस चला गया। लगभग 11 बजे निशी अपने मायके से नौ माह की बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली थी। घर की गली से निकलते ही आरोपी पति और उसके दोस्त कमांडो ने चाकुओं से हमला कर दिया।
बरेली में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी पति समेत सास व ससुर फरार हैं। जबकि आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बानखाना बर्फ खाने के पास की रहने वाली दुर्गा कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी निशी कश्यप की शादी 2 फरवरी 2021 को बानखाना चौराहे पर रहने वाले विकास सक्सेना से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति नौकरी को लेकर झगड़ा करता था।
आरोप है कि पति विकास मृतका निशी से कहता था कि 'तू काम कर तभी मैं नौकरी करूंगा'। तीन दिन पहले निशी मायके चली गई। लगभग दो दिन पहले ही पति ने मायके आकर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को आरोपी पति का दोस्त कमांडो उर्फ हिमांशु निशी को घर से बाहर बुलाने गया। मना करने पर वापस चला गया।
विज्ञापन
लगभग 11 बजे निशी अपने मायके से नौ माह की बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली थी। घर की गली से निकलते ही आरोपी पति और उसके दोस्त कमांडो ने चाकुओं से हमला कर दिया। सूचना पर परिवार ने पहुंच कर मृतका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति और दोस्त फरार है। पुलिस ने आरोपी के भाई आकाश को हिरासत में लिया है।